प्रकृति समाज सेवी संस्था, छत्तीसगढ़ द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत वृद्धाश्रम, नयापारा (जिला–महासमुंद) में निवासरत असहाय एवं निराश्रित वृद्धजनों को शीत ऋतु से संरक्षण प्रदान करने हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रकृति समाज सेवी संस्था, छत्तीसगढ़
(पंजीयन क्रमांक – 122202553270)
प्रकृति समाज सेवी संस्था, छत्तीसगढ़ द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत वृद्धाश्रम, नयापारा (जिला–महासमुंद) में निवासरत असहाय एवं निराश्रित वृद्धजनों को शीत ऋतु से संरक्षण प्रदान करने हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री खेमराज ध्रुव, प्रदेश सचिव श्री अमित यादव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आदित्य साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा वृद्धजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझा गया तथा संस्था की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया गया।

संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

Post a Comment

0 Comments